देवबंद (सहारनपुर)। कुरैशी समाज के लोगों ने कांग्रेस नेता इमरान मसूद पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाते हुए सरसटा चौक पर उनका पुतला दहन किया। कुरैशी एकता क्लब के अध्यक्ष कलीम कुरैशी ने कहा कि इमरान मसूद मुस्लिम विरोधी हैं। वह हमेशा मुस्लिम प्रत्याशी को हराने की राजनीति करते हैं। देवबंद विधानसभा चुनाव में भी माजिद अली को हरवाने में इमरान मसूद का ही हाथ था। अब सहारनपुर के मेयर चुनाव में भी बसपा प्रत्याशी हाजी फजुलर्रहमान की हार का मुख्य कारण इमरान मसूद ही है। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से आह्वान किया कि वह इमरान मसूद का सामाजिक व राजनीतिक बहिष्कार करें। पुतला दहन करने वालों में कय्यूम कुरैशी, नौशाद कुरैशी, पप्पू कुरैशी, आफताब कुरैशी, सलीम कुरैशी, प्रवेज कुरैशी, इकबाल कुरैशी, नदीम कुरैशी, सनव्वर कुरैशी, शहाबुद्दीन कुरैशी, सरफराज कुरैशी, अफजाल कुरैशी, असजद गौड़, फिरोज गौड़, अमजद अंसारी, आरिफ कुरैशी आदि रहे।