फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के खिलाफ पंजाबी समाज में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाबी महा संगठन की बैठक का आयोजन मंगल नगर में किया गया। बैठक में भाजपा द्वारा पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची पर रोष जताया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष योगेश दुआ ने कहा कि पंजाबी समाज सदैव राष्ट्रहित में भाजपा समर्थन करता है, लेकिन निकाय चुनाव में जिस तरह योग्य व कर्मठ पंजाबी समाज के लोगों का टिकट काटा गया, उससे समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सात नवंबर को बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। प्रभारी राजकुमार नरूला व महामंत्री मदन लांबा ने कहा कि भाजपा द्वारा गलत तरीके से टिकटों का बंटवारा किया गया। इसका पंजाबी समाज डटकर विरोध करेगा। मुकेश मनचंदा, राकेश नरूला, नीरज कामरा, मुरली खन्ना, सरदार गोविंद सिंह, विनोद नरूला, सतिंद्र सिंह, वरूला नरूला, सचिन ग्रोवर, सुरेंद्र गाबा, आशु गांधी, हरप्रीत सिंह भाटिया, इंद्रचुग, किशन आहुजा, राजन, राकेश, सुनील, राजेंद्र, रविंद्र, रमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें