फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स के दूसरे दिन भी जायरीनों ने दरगाह पर टेका मत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्स के दूसरे दिन भी जायरीनों ने दरगाह पर टेका मत्था
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। कस्बे में स्थित शाह आबूल मआली की दरगाह पर चल रहे 328वें सालाना उर्स के दूसरे दिन भी भारी संख्या में जायरीनों ने दरगाह में हाजरी लगाकर मत्था टेका और चादर चढ़ाई। दूसरे दिन उर्स के दौरान कुल शरीफ एवं चादर पोशी की रस्म अदा हुई। अटूट लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। रविवार को दूसरे दिन कई प्रदेशों से आए जायरीनों ने दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस दौरान मुल्क, कौम की एकता और खुशहाली की दुआ मांगी गई। कुल शरीफ की रस्म भी हुई। कव्वाली में दूर दराज के कव्वालों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए। दिन भर लंगर चला। दरगाह शरीफ में पूरे दिन जायरीनों की आवाजाही जारी रही। दरगाह के सज्जादानशी शाह मशरुर अहमद के अलावा बिलाल शाह, रिजवान, सन्नू, अनिल, सुफी गुलाम साबिर, मदद अली, मोहम्मद असलम सहित बड़ी संख्या में हिंदू मुस्लिम जायरीनों ने शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें