फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया अंत्येष्टि स्थल और पुल का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने किया अंत्येष्टि स्थल और पुल का शिलान्यास
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने गांव उमाही कलां में 25 लाख की लागत से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल और सहारनपुर-बड़गांव मार्ग पर गांव बुढ्डाखेडा गुर्जर के पास बरसाती नदी पर 85 लाख की लागत से बनाए जाने वाले पुल का शिलान्यास किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्रपाल पंवार, चौधरी कीरत सिंह, सत्यपाल सिंह, ग्राम प्रधान मानवीर सिंह, नपेंद्र सिंह आदि रहे। इसके बाद उन्होंने सहारनपुर-बड़गांव मार्ग पर गांव बुढ्ढाखेडा गुर्जर के पास बरसाती नदी पर 85 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुल का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि भाजपा सरकारें विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रत्येक वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं। भाजपा की सरकार भय मुक्त शासन दे रही है। इस दौरान नेम सिंह, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, पिंटू, संदीप कुमार, अनिल कुमार, कुशलपाल आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें