फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गोचर महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और कांस्य पदक पर कब्जा किया। 23 जनवरी को सीसीएस यूनिवर्सिटी में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों के कालेज लौटने पर यहां स्वर्ण पदक विजेता विसम कश्यप, कांस्य पदक विजेता विशांत शर्मा का अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। चौधरी देवराज सिंह ने कहा कि खेल के माध्यम से कोई भी खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ ही खेलना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रविन्द्र कुमार भाटी, महाविद्यालय के सचिव चौधरी तेज सिंह, शारीरिक विभागाध्यक्ष डा. बालेंद्र सिंह राठौर, डा. केपी सिंह, कृष्णपाल, डा. जयकुमार, जयदेव पंवार, सेठपाल सिंह, अनुज कुमार, अर्जुन सिंह, शिबकुमार, नकली राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें