गंगोह (सहारनपुर)। रविवार को चार दिन से बुखार से पीड़ित एक मासूम बच्चे की सहारनपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। शिशु की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है। श्री राम बाग मार्ग निवासी जसदीप सिंह बेदी के दो वर्षीय पुत्र अनहद को चार दिन पूर्व बुखार हुआ था। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से ही उसका इलाज शुरू कराया। थोड़ा आराम होने के बाद बालक की तबीयत फिर बिगड़ने लगी। रविवार सुबह उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो परिजन उसे सहारनपुर ले जाने लगे। रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार अनहद को डॉक्टर ने निमोनिया बताया था। सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी का कहना है कि वह टीम भेज कर बुखार के मरीजों की जांच कराएंगे।