सहारनपुर। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
शुक्रवार को महासभा के कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राहुल ने कहा कि 2012 में दशहरे के दिन महासभा की स्थापना की गई थी। महासभा का उद्देश्य समाज में फैली दहेज प्रथा, नशाखोरी, शिक्षा की कमी को दूर करना है। महासभा के पदाधिकारी 17 राज्यों में कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गुर्जर ने स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। नीरज चौधरी, सोनू, विक्की, विनीत, सक्षम चौधरी, अक्षय, शिक्षा मौजूद रहे।