फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीते पांच पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीते पांच पदक
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। देहरादून में संपन्न हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बिहारीगढ़ क्षेत्र के पांच खिलाड़ियों ने पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नौ सितंबर को देहरादून के श्रेया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बिहारीगढ़ की वन मैन आर्मी इंस्टीट्यूट आफ मार्शल आर्ट के छह प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया था। इनमें से मानसी ने स्वर्ण, मीनाक्षी, अजय कश्यप एवं वंशिका ने रजत और दिपांशी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। यहां पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में कोच अनुज कश्यप, योगेश कश्यप, अरविंद कांबोज, सुनील धीमान, मधुसूदन कांबोज, साहिल कांबोज, रविश कश्यप, कन्हैया कश्यप, रामेश्वर आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें