कार तालाब में गिरी, तीनों सवार बचे
बड़गांव (सहारनपुर)। सोमवार देर शाम गांव बुढ्ढाखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर निवासी सुमित पुत्र मेनपाल, उसके साथी रवि और रिंकू नानौता से अपनी कार द्वारा वाया बड़गांव के रास्ते अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव झबीरन के पास पहुंची तो सामने से सड़क पार कर रही एक बच्ची को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में गिरी गई। कार पानी में डूबने लगी तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कार में सवार तीनों युवकों को किसी तरह बाहर निकाल लिया। बाद में सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को ट्रैक्टर की सहायता से बाहर निकाला।