सहारनपुर। लोकदल जिलाध्यक्ष हाफिज गुफरान ने थाना गागलहेड़ी के दो सिपाहियों पर खलील अहमद को चाय में विषाक्त पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। गुफरान का आरोप है कि रविवार को खलील अहमद को थाने के दो सिपाही घर से बुलाकर ले गए और उन्हें जबरन चाय में विषाक्त पदार्थ पिलाकर जान से मारने का प्रयास किया। एसएसपी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। थाना गागलहेड़ी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि खलील के खिलाफ थाने में शिकायत आई थी। इसलिए उसे सिपाही लेकर आए थे। विषाक्त पदार्थ दिए जाने का आरोप गलत है। खलील के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 में भी मुकदमा दर्ज है।