सहारनपुर। बसंत विहार में आयोजित बैठक में शिरोमणि अकाली दल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा ने कहा कि 18 सितंबर को श्री अकाल तख्त साहिब के नेतृत्व में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अमृतसर एवं शिरोमणि अकाली दल के सहयोग श्री गुरुनानक देव महाराज का 550 साला गुरु पर्व पर पंजाबी सिख सम्मेलन सहारनपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई प्रदेशों के लोग शामिल होंगे। दीपक राजदेव, मतीश्वर चांदना, संजीव मनचंदा, संदीप ठकराल, कर्ण सचदेवा, लेखराज राणा, सचिन, सोनू ठकराल, रवि छाबड़ा, भुवनेश गोस्वामी, सुमित मेहंदी रत्ता, कुनाल गोस्वामी, चंद्रभान, ईश पुजानी मौजूद रहे।