कांवड़ यात्रा के दौरान बंद रहेंगी मीट की दुकानें
नानौता। कांवड़ यात्रा को लेकर थाना पुलिस ने शांति समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्र के जिम्मेदार लोगाें के साथ बैठक की। संचालन पूर्व सभासद अमजद खान ने किया। बैठक में सभी से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह क्षेत्र हमेशा से हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे का क्षेत्र रहा है। यहां सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के हर कार्यक्रम त्यौहार में सहयोग करते हैं। विद्युत व्यवस्था को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी गुस्सा नजर आया। बैठक में एसआई बीबी शर्मा ने कहा कि कांवड़ के दौरान कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें बंद रहेंगी। जो भी दुकानदार कांवड़ के दौरान मीट की दुकान खोलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौलवी जिकरिया, पूर्व चेयरमैन अफजाल खान, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि शाह अब्बास जैदी, कार्यवाहक थानाध्यक्ष सतीश कुमार, बिजेंद्र त्यागी प्रधान, अनीस कुरैशी, हाजी अब्बास चौधरी, शहजाद मलिक, रामपाल सिंह प्रधान, दीन मोहम्मद शमशेर खान, गुलशन गर्ग, अशोक सहरावत, ललित प्रधान, नवीन प्रधान, बिन्नू प्रधान, भूपेंद्र सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।