ब्याज सहित बकाया गन्ना भुगतान की मांग
नागल। गांव भाटखेडी में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बजाज शुगर मिल द्वारा किसानों का भुगतान समय से न करने और विद्युत निगम की ओर से की जा रही मनमानी पर रोष जताया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रणवीर सिंह और मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह सैनी ने जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बैठक में दिनेश सैनी जौला व मुकेश सैनी को जिला उपाध्यक्ष, कुलदीप फिराहेडी और नीरज इटावा को जिला सचिव नियुक्त किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि बजाज शुगर मिल ने किसानों के गन्ने का भुगतान शीघ्र नहीं किया तो यूनियन धरना प्रदर्शन करके किसानों को ब्याज सहित भुगतान कराएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूरज सैनी, मिंटू सैनी, दीपक सैनी, दिनेश सैनी, जयराम सैनी, मोनू, सुमित, सुक्कड, सन्दीप, मुकेश आदि किसान मौजूद रहे।