फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलकाना वृक्षारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
पठेड़ में पौधरोपण किया
विज्ञापन


चिलकाना। गांव पठेड़ में सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से पौधरोपण किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज के जिला उपाध्यक्ष डा. विमल शर्मा ने कहा कि यदि प्रदूषण को दूर करना है तो अधिक से अधिक संख्या में पेड-पौधों को लगाया जाना चाहिए। लगातार काटे जा रहे पेड़ों से हमारा पर्यावरण खराब होता जा रहा है। पेड़ों को काटने से अनेक तरह की बीमारियां बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि पर्याप्त मात्रा में पेड़ नहीं लगाए गए तो आने वाली पीढ़ी स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वच्छ पानी के लिए तरसेगी। इस दौरान मौजूद लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने तथा उनका संरक्षण करने के संकल्प लिया। मौजूद लोगों ने विभिन्न प्रजाति के 100 पेड़ लगाये। इस दौरान अजय भारद्वाज, डा. नरेंद्र, प्रविंद्र कुमार, घसीटू राम, आनंद कुमार, सचिन पाल, मेहरबान, राजेश कुमार, डा. कर्म सिंह, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें