फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के 18 बड़े बाकीदारों की जमीन नीलाम होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के 18 बड़े बाकीदारों की जमीन नीलाम होगी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। तहसील के 18 बड़े बाकीदारों की जमीन 4 जून को नीलाम होगी। सभी बाकीदार 20 लाख रुपये से ऊपर के कर्जदार हैं।
तहसीलदार परमानंद झा ने बताया कि गांगोली के जोगेंद्र पुत्र रफल सिंह, रविंद्र कुमार, जितेंद्र, बोहडूपुर के मतलूब, तेजपाल सैनी, संदीप सैनी, भवनपुर के अमित कुमार व ओकेश, मायापुर फुगाना की कीलो देवी पत्नी सिताब सिंह, मायाहेड़ी के अर्जुन, शाहपुर के धनपाल, पनियाली कासिमपुर के रामपाल, ऊंचागांव के सतपाल, रणखंडी के प्रदीप कुमार पुत्र बाबू, बढ़ेड़ी कोली के किरतपाल पुत्र सत्तार, मिरगपुर के मेनपाल पुत्र खचेड़ू सिंह के अलावा पंडोली व जौला डिड़ोली के 18 बड़े बाकीदारों की संपत्ति नीलाम की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन बाकीदारों पर साढ़े तीन करोड़ रुपये का कर्ज है जो इनके द्वारा बैंकों को जमा नहीं किया गया। तहसीलदार ने बताया कि 2013, 14 व 15 में अधिकांश बाकीदारों ने पंजाब नेशनल बैंक की तलहेड़ी बुजुर्ग शाखा से पौलेट्री फार्म, डेयरी आदि के लिए लोन लिया था। रुपया जमा नहीं करने पर बैंक से उनको नोटिस भेजी गई। कई बाकीदार तो 14 दिन की जेल की सजा भी काटकर बाहर आ चुके हैं। लेकिन पैसा जमा नहीं किया गया। जिस कारण अब उनकी जमीन की नीलामी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया में सर्किल रेट के हिसाब से जमीन का पैसा जमा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें