समन्वय ओलंपियाड के विजेता सम्मानित
गंगोह। आर्य कन्या इंटर कालेज की तृतीय अंतरराष्ट्रीय समन्वय ओलंपियाड में प्रथम स्थान पाने वाली कक्षा 10 की नेहा सैनी सहित 10 अन्य छात्राओं को प्रार्थना स्थल पर प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने विजेताओं के कार्य को सराहते हुए अन्य बच्चों को भी उनसे प्रेरणा लेकर पढ़ाई के साथ ही अन्य सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की नसीहत दी। ब्यूरो