नाटिका प्रस्तुत कर दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश
गागलहेड़ी। लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वीरेंद्र यादव ने कहा कि बेटियां दो घरों में उजियारा करती हैं। ऐसी दशा में बेटियों को बेटों से भी बढ़ कर शिक्षा दिलानी चाहिए। पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि छात्राएं सामाजिक और आर्थिक मोरचे पर खुद को मजबूत कर देश के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ विषय पर हृदय स्पर्शी नाटिका प्रस्तुत कर भी का मन मोह लिया। समारोह में सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह में सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राज सिंह माजरा, एकेडमी की प्रधानाचार्य प्रतिभा यादव, आदित्य यादव, सत्यवती यादव ने भी विचार रखे। समारोह में राकेश कुमार, लता यादव, गौरव मित्तल, अहसान अली, शुभम कुमार, अंकित कुमार, सूरज शर्मा आदि स्टाफ उपस्थित रहा।