फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पंजाब के फिरोजपुर निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र शर्मा पुत्र सुभाष चंद रविवार की सुबह किसान एक्सप्रेस ट्रेन से सहारनपुर आ रहा था। बताया जाता है कि ट्रेन जैसे ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर चार पहुंची तो युवक ने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। पांव फिसलने पर वह ट्रैक में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने जितेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें