फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की जमीन को खाली कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम समाज की जमीन को खाली कराया
विज्ञापन


बेहट। शनिवार को राजस्व टीम ने तहसील क्षेत्र के चार गांवों में 20 लोगों से ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। तहसीलदार हर्ष चावला की अगुवाई वाली राजस्व टीम कोतवाली बेहट पुलिस को साथ लेकर सबसे पहले गांव बाबैल बुजुर्ग पहुंची। यहां टीम ने नाथीराम, कंवरपाल, श्रवण, जयपाल, पटटू व श्याम सिंह सहित छह लोगों से ग्राम समाज भूमि को कब्जा मुक्त कराया। गांव टोली में खसरा नंबर 5, 23 और 7 पर अवैध रूप से काबिज गुलफाम, नईम, जिंदा, मारूफ, जामुद्दीन, इकबाल, सोनू, इस्लाम, उल्फत, फुरकान व खुर्शीद से यह कब्जा खाली कराया गया। इसके अलावा तकीपुर में दो और मोहम्मदपुर ग्रंट मुस्तहकम में ग्राम समाज की भूमि कब्जा मुक्त कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें