गरीबों को रजाई और कंबल बांटे
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। पंजाबी महासंगठन सहारनपुर के तत्वावधान में मंगलवार को घाड़ क्षेत्र के कई गांवों में गरीबों को कंबल, रजाई और रोजमर्रा का सामान वितरित किया गया। बुग्गावाला, तेलपुरा, खुशहालीपुर, सुंदरपुर, भगवतपुर, गणेशपुर आदि में कार्यक्रमों का आयोजन कर संस्था अध्यक्ष योगेश दुआ, खैरातीलाल ठकराल, राजेश नरुला, राजीव वधवा, अनिल कुमार, सरदार हरप्रित सिंह भाटिया, रोमी आहुजा, आशु गांधी, राकेश भंडारी, सुरेंद्र नागपाल, नीरज, सुनील, मुकेश मक्कड़, दर्शन लाल, सुभाष, अश्वनी आदि ने गरीबों को यह सामान बांटा।