महात्मा फूले को भारत रत्न दिलाने की मांग
गागलहेड़ी। महात्मा फूले समता परिषद ने मंगलवार को महात्मा ज्योतिबा फूले का 127 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस मौके पर महात्मा फूले को भारत रत्न देने की मांग की गई। ज्योतिबा फूले चौक पर महात्मा फूले समता परिषद कार्यकर्ताओं ने महात्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर 127वां परिनिर्वाण दिवस मनाया। परिषद के जिला अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले दलितों, पिछड़ों के मसीहा थे। उन्होंने प्रथम महिला शिक्षिका के जन्मदिन तीन जनवरी को शिक्षक दिवस घोषित करने की मांग की। साथ ही फूले दंपति की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग भी उठाई। इस मौके पर कर्म सिंह सैनी, रविन्द्र, रकम सिंह, राजकुमार, ईश्वर, बादल, रजनीश, अक्षय, सुनील, योगेन्द्र, देशराज, सुनील आदि रहे।