सहारनपुर। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा चार अक्टूबर जनमंच सभागार में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने को शनिवार को मंच की बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजाल और उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड प्रभारी मोहम्मद इस्लाम ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के पास अल्पसंख्यक विभाग भी है। कार्यक्रम में मंत्री के समक्ष मुस्लिम समाज से जुड़ी समस्याओं को उठाया जाएगा। इस दौरान तजकीर हुसैन, मिर्जा जुल्फकार, नईम अहमद, डा. अब्दुल जब्बार, अताउर्रहमान, मोहम्मद असलम खान, कारी मोहम्मद अय्यूब, सुनील सैनी, शहनाज बेगम, आसिफ खान, शमशेर अली, रिहान खान, दिलदार मिर्जा आदि मौजूद रहे।