बेहट (सहारनपुर)। कलसिया गांव निवासी रेलवे कर्मचारी की पीजीआई की चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव कलसिया निवासी संदीप (35) पुत्र योगेंद्रपाल रेलवे में जूनियर इंजीनियर था। 17 सितंबर को उसे बुखार आने पर पंजाब के जालंधर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर बनने पर उसे चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।