सहारनपुर। एसबीआई की ओर से सोमवार को पेंशनर्स गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बैंक द्वारा पेंशनर्स को मिलने वाली सुविधाओं पर विचार विमर्श हुआ।
जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में आयोजित गोष्ठी में भारतीय स्टेट बैंक सहायक महाप्रबंधक महेंद्र सिंह ने कहा कि पेंशनर्स बैंक के एंबेसडर होते हैं। बैंक शाखाओं में उन्हें विशेष सम्मान दिया जाता है। इसके चलते ही एचआरएमएस सिस्टम के माध्यम से पेंशन को 27 तारीख को ही उनके खाते में डाल दिया जाता है। मुख्य प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने बैंक की नवीनतम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दिल्ली मंडल के अध्यक्ष टीएन गोयल ने कहा कि पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर समय समय पर उच्चाधिकारियों से चर्चा की जाती है। महासचिव पीके पाठक, सचिव एसडी शर्मा, योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, उपाध्यक्ष अवतार कृष्ण, रामकुमार सिंह, संजय शर्मा, एमएम सूद आदि ने भी विचार रखे। राजकुमार सैनी को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। इस दौरान बलवीर सिंह, जेएस चौहान, राकेश गर्ग, आरके गुप्ता, बीडी जिंदल, एके डाबर, राम अवतार शर्मा, अनिल शर्मा, विजय कुमार, महावीर सिंह, अरुण जैन आदि रहे। संचालन नीरज रस्तोगी और यशपाल मलिक ने किया।