महिलाओं के शिक्षित होने से ही राष्ट्र का विकास संभव
गंगोह (सहारनपुर)। लाला किशनचंद राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ द्वारा शिक्षित महिला उन्नत विकास विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें ऋषिपाल, हिमांशु राय, डा. अमित कुमार, आकांक्षा, डा. वर्तिका ढिल्लन आदि ने छात्र-छात्राओं को बताया कि शिक्षित महिलाएं समाज का दर्पण होती है। महिलाओं की जितनी उन्नति होगी, देश भी उतनी ही प्रगति करेगा। कहा कि शिक्षा के प्रसार के लिए सभी को निम्न स्तर से ही प्रयास करने होंगे। तभी देश का विकास होगा। उन्होंने पुरुषों से महिलाओं को शिक्षा में पूर्ण सहयोग देने की अपील की। संचालन याचना त्यागी ने किया।