फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

131 फिट लम्बे तिरंगे के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों में भोले की भक्ति के साथ देशप्रेम की भावना भी जागृत हो रही है। हरिद्वार से जल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों में एक कांवड़ ऐसी भी देखने को मिली, जिसमें कांवड़िए 131 फीट लम्बे तिरंगे को कांवड़ के साथ लेकर चल रहे थे। यह कांवड़ बृहस्पतिवार की दोपहर सहारनपुर पहुंची। शिवरात्रि पर्व पर इस कांवड़ में शामिल शिवभक्त भूतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इस कांवड़ को लाने वालों में शिव धाम कांवड़ यात्रा सेवा संघ के मन्नी गुंबर, सौरभ, पंकज मल्होत्रा, सन्नी, सानू, सुनील, सोनू, रोहित, अन्नू, चिराग, कार्तिक, सोमप्रकाश आदि शामिल हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें