फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण ने मोबाइल टावर और दुकान सील किए
विज्ञापन


सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को दो अवैध निर्माणों पर सील लगाई। कोर्ट रोड पर मानचित्र से अधिक स्पेस में बनाए गई एक दुकान और पेपर मिल रोड पर एक मोबाइल टावर को सील किया गया। विकास प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि कोर्ट रोड पर बन रही जिस दुकान को सील किया गया है, उसमें नक्शे से अधिक स्पेस में निर्माण किया गया है। कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। यह निर्माण किसी बलराज सेठी का बताया जा रहा है। इसके अलावा पेपर मिल रोड पर मोबाइल टावर को भी सील किया गया है। इसका निर्माण बिना नक्शा पास कराए कराया जा रहा था। इस दौरान सहायक अभियंता कृपाल सिंह, अवर अभियंता सीएम अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, लाल बहादुर, मदन लाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें