फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए बनाए 14 पिकिंग प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डिपो स्तर पर आय बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए परिवहन निगम ने 14 पिकिंग प्वाइंट (यात्रियों के एकत्रित होने वाला स्थान) बनाए हैं। इन प्वाइंटों पर यात्रियों को बसों में बैठाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर में चार-चार और छुटमलपुर व खतौली डिपो क्षेत्र में तीन-तीन पिकिंग प्वाइंट निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र के छह डिपो में 597 बसों का बेड़ा है। रोडवेज की आय में गिरावट दर्ज की जा रही है। समीक्षा के दौरान सामने आया कि मार्ग पर यात्रियों को बसों में नहीं बैठाया जा रहा है। पिकिंग प्वाइंट पर प्रतीक्षारत यात्रियों को परिवहन सुविधा नहीं दी जा रही है।
इससे साफ है कि डिपो स्तर पर आय बढ़ाने के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे। इसी के चलते परिवहन निगम ने पिकिंग प्वाइंट बनाए हैं, जिन पर डिपो स्तर के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। ड्यूटीरत कर्मचारी पिकिंग प्वाइंट से यात्रियों को बसों में बैठाना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही यह भी देखेंगे कि कोई बस बाईपास से तो नहीं निकल रही। बाईपास से संचालित होने वाली बसों की रिपोर्ट सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपेंगे।
विज्ञापन

-
यहां बनाए पिकिंग प्वाइंट
सहारनपुर डिपो:-घंटाघर (गंगोह मार्ग की बसों के लिए), रामपुर मनिहारान चौक, नानौता चौराहा, फंदपुरी स्टॉप
छुटमलपुर डिपो:-गागलहेड़ी, बिहारीगढ़, भगवानपुर
मुजफ्फरनगर डिपो:-सिविल अस्पताल, वहलना चौक, रामपुर तिराहा, रुड़की बस स्टैंड
खतौली डिपो:-कश्मीरी गेट दिल्ली, भंगेला कट, भैंसी कट

वर्जन
यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए परिवहन निगम प्रयास कर रहा है। रीजन में 14 पिकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, जिन पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पिकिंग प्वाइंट से यात्रियों को बैठाना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


- परवेज बशीर, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें