सहारनपुर। जिले में आपराधिक गतिविधियों के चलते अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) ने 14 आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर किया है।
एडीएम (एफ) विनोद कुमार ने बताया कि सौरभ निवासी मोहल्ला मूंगा गढ़ नगर कोतवाली, मारूफ निवासी गांव खुजनावनगर, इशाद निवासी गांव फरकपुर नवाजा, जहीर निवासी छुटलमपुर, शाह आलम निवासी गांव खुजनावर थाना फतेहपुर, शाह आलम निवासी गांव पहाड़पुर, नियामुलहक निवासी गांव कोठड़ी थाना बिहारीगढ़, बिलाल निवासी डिडली खेड़ा थाना चिलकाना, अहते श्याम निवासी गांव नया बांस, मारूफ निवासी गांव कासमपुर, जीशान निवासी गांव रायपुर थाना मिर्जापुर, गौरव निवासी गांव रणदेवा कोतवाली नकुड़, बिजेंद्र निवासी गांव बड़गांव कोतवाली गंगोह, गफ्फार निवासी मोहम्मद गुलाम औलिया कोतवाली गंगोह को जिला बदर किया है। संवाद