फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हटेंगी 138 वर्ष पुरानी इमारतें, बनेंगे ऑडिटोरियम व स्मार्ट लैब

Wed, 01 Feb 2023 08:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज की पुरानी इमरात
विज्ञापन
सहारनपुर। नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में 138 वर्ष पुरानी दो इमारतों को हटाकर उनकी जगह ऑडिटोरियम और स्मार्ट लैब बनाई जाएगी। चूंकि यह कार्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत होने हैं। ऐसे में स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम तथा सीईओ/नगरायुक्त गजल भारद्वाज कॉलेज का भ्रमण भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर के राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अनेक कार्य कराए जाने हैं। एक ओर जहां 25 स्मार्ट क्लास विकसित की जाएंगी। वहीं ऑडिटोरियम और स्मार्ट लैब बनाया जाना भी प्रस्तावित है। नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना 1884 में हुई थी। तब से बनी दो बड़ी इमारतें जर्जर होने के कारण वर्षों से इस्तेमाल में नहीं हैं। ऐसे में यह इमारतें कॉलेज परिसर को घेरे हुए हैं, साथ ही बरसात आदि के दिनों में गिरने का भी डर रहता है। अब इन 138 साल पुरानी दोनों इमारतों को ध्वस्त कर हटाया जाएगा। एक इमारत की जगह ऑडिटोरियम और दूसरी की जगह स्मार्ट लैब बनाई जाएगी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत कॉलेज में काम होने के बाद कॉलेज महानगर के कई प्रतिष्ठित निजी स्कूलों से बेहतर और आधुनिक सुविधाओं से संपन्न विद्यालय होगा।

कॉलेज में खड़ी जर्जर दो इमारतों को ध्वस्त कर उनकी जगह स्मार्ट सिटी योजना के तहत ऑडिटोरियम और स्मार्ट लैब बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा स्मार्ट क्लास भी बनाई जानी हैं। स्मार्ट सिटी योजना में कॉलेज का चयन करने के लिए संबंधित अधिकारियों का आभार।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हर्षदेव स्वामी, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें