फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गारमेंट की दुकान में आग से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव बुढ्ढाखेड़ा गुर्जर में शनिवार की शाम एक गारमेंट की दुकान में आग लगने से करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने थाने में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने की तहरीर दी है। गांव बुढ्ढाखेड़ा गुर्जर निवासी शिवम पुत्र ओमपाल सिंह की गांव में बस स्टैंड पर गारमेंट की दुकान है। शनिवार रात करीब आठ बजे उसकी दुकान में आग की लपटें उठने लगी। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। दुकान में रखा सभी कीमती सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दुकान मालिक शिवम ने बताया कि जले हुए सामान की कीमत लगभग चार लाख थी। उनके अनुसार जिस समय आग लगी उस समय विद्युत सप्लाई भी नहीं थी। उसकी दुकान में किसी ने षडयंत्र के तहत आग लगाई है। दुकान मालिक ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुकान में आग लगाने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें