मोतियाबिंद की बीमारी के प्रति जागरूक किया
चिलकाना। दिल्ली के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आंखों की बीमारी मोतियाबिंद से बचाव के लिये जागरूक किया गया। सोमवार को आश्रय फाउंडेशन, मुंबई के तत्वाधान में कस्बा चिलकाना तथा पठेड़ में ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आंखों में होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुरादाबाद के आयकर आयुक्त अमल गर्ग ने कहा कि मोतियाबिंद आंखों की बड़ी बीमारी नही है। मोतियाबिंद से छुटकारा पाने के लिये एक छोटा सा आपरेशन किया जाता है। आपरेशन के कुछ समय बाद आंखों में रोशनी आ जाती है। इस अवसर पर दिल्ली की संस्था सारंग संगीतालय के कलाकारों द्वारा मोतियाबिंद पर आधारित उजाले की और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें लोगों को मोतियाबिंद की बीमारी तथा इलाज के बारे में बताया गया। नुक्कड़ नाटक के निर्देशक प्रवीन कुमार थे। कलाकार सुदीप सरकार, विनोद पांचाल, शिवम, गौरव शर्मा, समीर, आनंद भट्ट, सनी मोहन, नेहा ने प्रभावी अभिनय किया। इस दौरान राजीव कुमार सिंघल, चेयरमैन अकबर कुरैशी, ईओ आलोक कुमार, बालकृष्ण शर्मा, प्रमोद जैन, श्यामनाथ शर्मा, राकेश जैन, लाला कुसुम चंद, अहसान अहमद, इमरान, तनवीर आदि रहे।