ठंड में स्कूल का समय सुबह दस बजे करने की मांग
सहारनपुर। स्नातक इंडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमीर खान एडवोकेट और महासचिव जेएम गांधी ने बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन से कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों का समय सुबह दस बजे करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ठंड में सुबह-सुबह स्कूल जाने पर बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आने वाले दिनों में आसमान पर कोहरा भी छाएगा। ऐसे में बच्चों के बीमार होने की संभावना रहती है। ब्यूरो