फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने दिए रसाई गैस प्रयोग के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने दिए रसाई गैस प्रयोग के टिप्स
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में एसडीएम संगीता ने 39 परिवार की महिलाओं का गैस सिलेंडर वितरित किए। इस दौरान एसडीएम ने सभी पात्र महिलाओं को गैस सिलेंडर पर खाना बनाते समय बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया। नगर की दो रसोई गैस एजेंसियों भारत गैस एजेंसी द्वारा 19 व सिद्धार्थ गैस एजेंसी द्वारा 20 सिलेंडर वितरित किए गए। वितरण समारोह के दौरान एसडीएम संगीता ने लाभार्थी महिलाओं से कहा कि वह गैस सिलेंडर का प्रयोग करते समय सिलेंडर को चूल्हे से ऊंचा रखे और आग वाले स्थान पर सिलेंडर का कदापि न रखें। इस मौके पर आपूर्ति निरीक्षक मदन लाल, तहसीलदार गोपेश तिवारी, राहुल कांत, अमित कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें