फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी कोतवाली के दरोगा से ई-रिक्शा दिलवाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी कोतवाली की कलसिया रोड कालोनी निवासी भूरा ने मंडी कोतवाली के एक दरोगा से उसकी ई-रिक्शा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

भूरा का कहना है कि उसने अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए ई-रिक्शा किराए पर ली थी। आठ सितंबर की शाम छह बजे कुछ लोगों ने उसके ई-रिक्शा को लूट लिया था। तुरंत सूचना दिए जाने पर पुलिस ने उसका ई-रिक्शा बरामद कर लिया। उसका रिक्शा उसी दिन से मंडी कोतवाली पर एक दरोगा के पास खड़ा हुआ है। वह कई बार अपने कागज दिखा चुका है। लेकिन दरोगा उसका रिक्शा नहीं दे रहा है। रिक्शा में बैटरे और चार्जर भी रखा हुआ है। इस मामले में भूरा ने डीएम को ज्ञापन देकर उसका ई-रिक्शा दरोगा से दिलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें