सहारनपुर। ब्रिजेशनगर में घनी आबादी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को क्षेत्रवासियों ने हटाए जाने की मांग की। पार्षद सिद्धार्थ सैनी ने बताया कि क्षेत्रवासी उनके पास आए थे, जिन्होंने बताया कि उनके छत के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है, जिसके तार जर्जर हो चुके हैं। किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में विद्युत अधिकारियों से मिलकर समस्या को रखेंगे। कार्तिक, विपिन शर्मा, अजय कुमार, करूणेश, मोहित, उमेश शर्मा मौजूद रहे।