हाइवे पर पेड़ गिरने से तीन घंटे लगा जाम
रामपुर मनिहारान। दिल्ली रोड गांव चुनैहटी के पास रेनबो स्कूल से थोड़ी दूरी पर सड़क किनारे खड़ा यूकेलिप्टिस का पेड़ तेज वर्षा व हवा चलने से हाइवे के बीचोंबीच गिरने से हाइवे पर जाम लग गया। जाम लगने से हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर मौके पर ुपहुंची पुलिस ने ग्रामीणों एवं जेसीबी से पेड़ हटवाकर हाइवे पर यातायात सुचारु कराया।