बेहट। संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक पंकज भैय्या ने कहा कि पूर्व एमएलसी के खिलाफ कार्रवाई होना अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत है। यहां हुई बैठक में पंकज भैया ने कहा कि पूर्व एमएलसी की गिरफ्तारी के लिए अब 29 जुलाई को सहारनपुर में हिन्दू महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। विहिप के जिला प्रसार मंत्री सचिन गुर्जर ने कहा कि सहारनपुर की हिन्दू महापंचायत करके आगामी प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। अब सहारनपुर का हिन्दू समाज जाग चुका है और हिन्दू समाज का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विहिप के जिला मंत्री आशीष रोड व बजरंग दल नेता विनय काम्बोज ने कहा कि संगठन जल्द ही जनपद में हो रहे हिन्दू उत्पीड़न व गो हत्या को लेकर आंदोलन करेगा ओर संगठन का विस्तार किया जाएगा। बजरंग दल के नेता नितेश काम्बोज व रजत कुमार ने कहा कि अब गांव गांव में बजरंग दल का गठन किया जाएगा। रवीश कुमार, स्याम काम्बोज, कुलदीप सैनी, विजय कश्यप, मोनु काम्बोज, शिवम, अमित काम्बोज, आदर्श, जोनी, सोनू, रजत कम्बोज, रामकुमार, जग्गन सिंह, मोहित, संजय कुमार, संदीप सैनी आदि की मौजूदगी रही।