जैन कालेज में 101 पौधे रोपित किए
सहारनपुर। लायनेस क्लब सेंटेनियल ने जेवी जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में 101 पौधे रोपित किए। अध्यक्षा पूनम गोयल व संयोजिका विभा अरोड़ा ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट गर्वनर विनय मित्तल के आह्वान पर पूरे जनपद में पौधरोपण किया गया। पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम जारी रहेगा। मीनाक्षी जैन, नेहा वर्मा, दलजीत कोचर, तरंग गुप्ता, सुधीर जैन, अमिता गर्ग, सोनाली सिंह, सुशांत जैन, पंकज गुप्ता, नीरू गोयल, विन्नी अग्रवाल, कुसुम जैन मौजूद रहे।