जनपद की जूनियर कबड्डी
टीम की चयन 10 को
देवबंद। जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपद की जूनियर कबड्डी टीम का ट्रायल 10 जुलाई को गंगोह स्थित शहीद भगत सिंह एकेडमी में किया जाएगा।
एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे, जिनकी आयु 20 वर्ष से कम तथा वजन 70 किमी से कम हो। सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य होगा। एसोसिएशन के चेयरमैन चौधरी ईश्वर सिंह मुखिया ने बताया कि कबड्डी की चयनित टीम 27, 28 और 29 जुलाई को गौतमबुद्धनगर में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी ने बताया कि चयनित टीम का 15 दिन का कोचिंग कैंप भी लगाया जाएगा ताकि खिलाड़ी प्रशिक्षण लेकर राज्य स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सके। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की तरफ से खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।