फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने छू लिया आसमान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के टॉप-10 में भी 18 बेटियां शामिल
विज्ञापन

सहारनपुर। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में बेटियों का जलवा रहा है। उन्होंने बेटों को पछाड़ते हुए जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। पाइनवुड स्कूल की नंदिनी कालरा ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने स्कूल के साथ ही जिला भी टॉप किया। टॉप थ्री की बात करें तो पहले के बाद तीसरे नंबर पर भी लड़कियां रही है, जिनके नाम हर्षिता अरोड़ा और सिद्धि सेतिया है। टॉप-10 में कुल 25 विद्यार्थी हैं, जिनमें 18 लड़कियां और सात लड़के शामिल हैं।

टॉप-10 में शामिल छात्र-छात्राएं
97.6 प्रतिशत अंकों के साथ नंदिनी कालरा पहले,
97.4 प्रतिशत अंकों के साथ लकी सिंह दूसरे,
97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर हर्षिता अरोड़ा और सिद्धि सेतिया तीसरे
97 प्रतिशत अंक हासिल कर दिव्यांश अरोड़ा चौथे,
96.8 प्रतिशत अंकों के साथ मुस्कान गुप्ता, अनुष्का वत्स, भारत गांधी और टिया कालड़ा संयुक्त रूप से पांचवें,
96.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्वास्तिक कुमार, मायूम चावला, राघव अरोड़ा और अनुष्का चौधरी संयुक्त रूप से छठे
96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर महक अरोड़ा, मानसी जैन, नंदिनी छाबड़ा और दीक्षा गाबा संयुक्त रूप से सातवें,
96.2 प्रतिशत अंकों के साथ पूर्वा अरोड़ा और श्रेया मिगलानी आठवें,
96 फीसदी अंक हासिल कर कुशाग्री शर्मा, दीपांश कोचर, धीरज गुप्ता, दर्शी और मरियम फातिमा नौवें
95.8 अंकों के साथ प्रांजल अरोड़ा दसवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें