सहारनपुर। नगर निगम में इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर बनने जा रहा है। यह सेंटर जलकल अनुभाग के पुराने भवन के स्थान पर बनेगा, जिसके निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। 78 लाख रुपये का ठेका निर्माण के लिए छोड़ा गया है। इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर में नगर निगम से जुड़ी प्रत्येक जानकारी होगी। नगर निगम ने यह कदम पिछले दिनों कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी से मिले निर्देशों के अनुपालन में उठाया है। माना जा रहा है कि कंट्रोल कमांड सेंटर बनने से एक व्यवस्था बनेगी, जो कि अभी तक नहीं थी।