फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरवेल पार्टी में दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। कस्बे के नव शांति निकेतन इंटर कालेज में फेयरवेल पार्टी के उपलक्ष्य में छात्र छात्राओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रशांत अग्रवाल ने मां सरस्वती के प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित कर इमानदारी से शिक्षा ग्रहण करते हैं वे हमेशा जीवन में उंचाईयां छूते हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने जहां गीतों पर नृत्य कर दर्शकों को ताली बजाने को मजबूर कर दिया। वहीं नाटक मंचन के माध्यम से समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विजेंद्र दीक्षित, अनिल शर्मा देवेन्द्र वत्स, विनय कुमार, जगपाल दत्त, मुकेश वालिया, जावेद आलम, पंकज शर्मा, मोनू पोसवाल, विपिन, सोनम, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें