फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रोटरी क्लब हॉल में रविवार को संविधान और कर्तव्य विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। नागपुर से आए सोमेंद्र ने कहा कि पिछले कुछ समय से देश में एससी, एसटी, ओबीसी और मुस्लिमों पर जुल्म बढ़े हैं। दिन प्रतिदिन इस तरह के हमले बढ़ते जा रहे हैं, जिनकी वजह से संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। अरुण सहगल ने कहा कि दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों पर ज्यादती चर्म पर है। यदि ऐसी घटनाओं से बचना है तो सबको एक मंच पर आना होगा। उन्होंने ईवीएम और उत्पीड़न की घटनाओं के विरुद्घ कानून के दायरे में रहते हुए आंदोलन करने की जरूरत बताई। गोष्ठी में अजय कुंदन, दिलशाद, चंदरपाल सिंह, राजा, बल सिंह, प्रीतम सिंह, जमील अहमद, तौसीफ, अनवर अली, मनोज, राकेश, संदीप, राजवीर, निखिल, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें