सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को बॉक्सिंग का जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम का हिस्सा बनने के लिए खिलाड़ियों के बीच खूब पंच चले। कड़ी स्पर्धा के बीच 56 किलोग्राम में कार्तिक, 60 किलोग्राम में सूरज पंवार, 64 किलोग्राम में उदित शर्मा, 69 किलोग्राम में अनिकेत चौधरी तथा 91 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में अभिषेक शर्मा चयन कराने में सफल रहे। चयनकर्ताओं में कोच प्रवीण कुमार, अनुज कुमार, विशाल मसूरी, आर्यन मलिक और प्रताप सैनी शामिल रहे। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अब्दुल अहद, योगेश राठी, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। चयनित खिलाड़ी छह जनवरी को मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे, जो सुबह दस बजे से होगा। चयनित खिलाड़ी 11 से 14 जनवरी तक झांसी में होने वाली प्रदेशीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।