फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दिसंबर तक भूमाफिया के विरुद्ध दर्ज कराएं रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सरकारी कृषि भूमि और तालाबों पर कब्जा करने वाले भू-माफिया को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर उनके कब्जे से भूमि को मुक्त कराएं। उन्होंने कहा कि कृषि भूमि व तालाबों पर जिन भू-माफिया ने फसल बो रखी है, ऐसी फसल को जोतकर भूमि को अपने कब्जे में ले लें। उन्होंने कहा कि ऐसे भू-माफिया के विरुद्ध 31 दिसंबर तक कार्रवाई कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दें। कलक्ट्रेट सभागार में सरकारी कृषि भूमि व तालाबों पर भू-माफिया के द्वारा किए गए कब्जों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्रामसभाओं में तालाबों पर अतिक्रमण है, उन्हें चिह्नित कर कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि तालाबों पर अस्थायी निर्माण को तत्काल ध्वस्त करा दें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि हिंडन नदी क्षेत्र में जिन लोगों ने भूमि पर कब्जा कर रखा है उनके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा कर जमीन को कब्जे में ली जाए। उन्होंने कहा कि हिंडन नदी क्षेत्र की 32 हेक्टेयर भूमि को भू-माफिया के कब्जे से मुक्त कराना है। उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर भूमि के अतिक्रमण की स्वयं जानकारी करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि हर स्थिति में 10 जनवरी, 2018 तक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर भू-माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करनी है। बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन एसके दूबे, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सहित परियोजना निदेशक चंद्रशेखर, उप जिलाधिकारी व तहसीलदारगण और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें