फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभग्य योजना के तहत निगम ने मुफ्त में दिए 750 विद्युत कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
30 गांवों में कैंप लगाकर बांटे कनेक्शन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। केंद्र सरकार के घर घर बिजली पहुंचाने के उद्देश्य को पूरा करते हुए रविवार को विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह रविवंशी के नेतृत्व में क्षेत्र के लगभग 30 गांवों में शिविर लगाया गया। जहां करीब 750 ग्रामीण उपभोक्ताओं को मुफ्त में विद्युत कनेक्शन दिए गए। राजपाल सिंह रविवंशी के मुताबिक कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को मीटर केबिल और एक एलईडी लाइट भी मुफ्त में दी गई। एक्सईएन ने विभाग के बकायेदारों को चेताया यदि उन्होंने शीघ्र बकाया बिल का भुगतान नहीं किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। बताया कि 10 हजार रुपये से ऊपर बकायेदारों को जल्द ही आरसी जारी कराई जाएगी। इस मौके पर एसडीओ अमित कुमार त्यागी, राज कुमार, जेई सत्यप्रकाश, राहुल बसंत, मुस्तफा, रामपाल सिंह, राजकिशोर, टीजीटू मो. जीशान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें