फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोगों के बचाव के लिए डिजीज अलर्ट जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सहारनपुर में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की बैठक बृहस्पतिवार को एएनएमटीसी सभागार में किया गया। बैठक में आईडीएसपी पोर्टल पर पूर्व में पंजीकृत गैर सरकारी चिकित्सा इकाई एवं प्रयोगशालाओं को ससमय सम्बन्धित फार्म भेजने हेतु निर्देशित किया गया । जिले भर में आईडीएसपी के अर्न्तगत सर्विलांस की जाने वाली संक्रामक बीमारियों का वास्तविक इन्सीडेन्स रेट ज्ञात हो सके। जिससे उन रोगों की प्रभावित रोकथाम एवं बचाव हेतु आईडीएसपी इकाई से संबंधित अनुभागों और अधिकारियों को ससमय डिजीज अलर्ट प्रेषित किया जा सके। आईडीएसपी अनुभाग उक्त रिपोर्ट के माध्यम से संक्रामक रोग जैसे जलजनित रोग, वेक्टर जनित रोग, एवं वैक्सीन प्रीवेटेबल डिजीज के आंकड़ों का संकलन, अनुश्रवण एवं विश्लेषण कर जनपद में होने वाले आउट ब्रेक की स्थिति का पूर्वानुमान लगाना एवं नियंत्रण करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी निजी चिकित्सकों, नर्सिग होम, अस्तपताल संचालकों एवं पैथोलोजी लैब को अनिवार्य रूप से प्रत्येक सप्ताह आईडीएसपी से संबंधित फार्म भेजने के लिए आदेशित किया। रिपोर्टिंग न करने वाले चिकित्सकों, निजी नर्सिंग होम, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब का नाम शासन को भेजा जाएगा एवं उनका पंजीकरण निरस्त किया जा सकता है। बैठक में नोडल अधिकारी शिवॉका गौड़, डॉ. शमशेर आलम, महताब आलम अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें