फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के उत्थान के लिए होता है अवतारों का अवतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। आचार्य अजय किरण नंदन जी महाराज ने श्री कृष्ण जन्म का वर्णन करते हुए कहा कि धरती पर अवतारों का अवतरण धर्म के उत्थान व अधर्म के नाश के लिए ही होता रहा है। आचार्य करौंदी गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कृष्ण जन्म व उनकी बाल लीलाओं का वात्सल्य रस के साथ निरूपण किया। उन्होंने कहा कि भागवत कलयुग में अमृत के समान है जिससे मनुष्य भवसागर पार कर सकता है। आचार्य ने कहा कि भागवत इहलोक और परलोक दोनों को ही एक साथ सुधारने का एकमात्र साधन है। उन्होंने श्रद्धालुओं को भजनों के माध्यम से भक्ति रसपान भी कराया। जनता रोड पर श्रीराम मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में सुखदेव शर्मा, गुलाब सिंह, देवेंद्र राणा, सुंदर लाल, सत्य प्रकाश शर्मा, राजू, सुनील, संजय, डॉ शिवकुमार, विजयपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें