डीएवी सोनिया विहार के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
सहारनपुर। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स यूपी जोन द्वितीय 2017 प्रतियोगिता में डीएवी सोनिया विहार के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। दो दिन आयोजित की गई प्रतियोगिता में डीएवी की विभिन्न संस्थाओं के बीच खेलों का आयोजन किया गया। डीएवी मंसूरपुर में वॉलीबाल में डीएवी सोनिया विहार के खिलाड़ियों ने मेरठ को हराकर स्वर्ण पदक जीते। कबड्डी में एनटीपीसी दादरी को पछाड़कर नेशनल में अपनी अपनी जगह बनाई। डीएवी रसूलपुर में तैराकी प्रतियोगिता में डीएवी सोनिया विहार के छात्रों ने सभी को हराकर स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल स्पोर्ट्स में अपनी जगह बनाई। एयर रायफल में भी सोनिया विहार के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। प्रधानाचार्य मीनू भट्टाचार्य ने विजयी खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।